
टीकमगढ़। दिगौड़ा कस्बे में रविवार को मेन मार्केट स्थित एसआर जींस कलेक्शन की दुकान में भीषण आग लग गई। पुरानी पुलिस चौकी के पास हुई घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने शटर के ताले तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर लिधौरा से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, जिसने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। सूचना मिलने पर तहसीलदार प्राची जैन ने सदर पटवारी इकबाल खान के साथ दुकान का निरीक्षण किया और दुकानदार को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
