दो ब्रिज की गैप में लटका लोडेड ट्रक ड्राइवर कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

नवभारत न्यूज
खण्डवा। पंधाना रोड आबना नदी ब्रिज पर ट्रक का टायर फट गया। ब्रिज पर ही अनियंत्रित होकर खाद से भरा ट्रक पलट गया। यहां दो ब्रिज एक साथ बने हैं। बीच में गैप भी है। इसी गैप में ट्रक पलटकर फंस गया। ड्राइवर और कंडक्टरों ने राई-झूले जैसे झूलते हुए ट्रक से कूदकर जान बचाई।
घटनास्थल पर ट्रक की स्थिति जिसने भी देखी, वह कांप गया। घटना में बचे ड्राइवर कंडक्टर की किस्मत को भी सराहा।
हालांकि,ट्रक ओवरलोड था। ट्रक का टायर फटने से संतुलन बिगड़ा। इसलिए प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालक की गलती नहीं बता रहे हैं। गनीमत यह है कि ड्राइवर व कंडक्टर तो बच गए। रास्ते में कोई वाहन या पैदल चलने वाला भी चपेट में नहीं आया। वरना स्थिति विकट हो सकती थी। ट्रक को क्रेन के सहारे निकालना पड़ेगा। इससे पहले यूरिया खाद की बोरी भी निकालने पड़ेगी। यह अलग बात है कि ट्रक में यूरिया कितना भरा हुआ था? कितने टन लोडिंग हो सकता था? ट्रक ओवरलोड नजर आ रहा है! पास में ही रेल से सीमेंट यूरिया और अन्य चीजों की रेक लगती है। ट्रकों से उन्हें गोदाम तक ले जाया जाता है। संभवत उन्हीं में का यह ट्रक होगा। संबंधित थाना और यातायात पुलिस भी मामले की जांच कर रहे हैं।

Next Post

राज्य महिला नीति के लिए सुझाव आमंत्रित

Fri Jun 28 , 2024
भोपाल, 28 जून (वार्ता) आयुक्त महिला बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूखी वली ने कहा कि राज्य महिला नीति के निर्धारण के लिए मात्र दो दिन पर्याप्त नहीं है। आम नागरिकों से भी महिला एवं बालिका सशक्तिकरण नीति के निर्माण के लिये महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित है। इससे हमारे समाज की महिलाओं […]

You May Like