कुछ असमझ लोग हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान करते हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे .:- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल: सपा सांसद आरके चौधरी द्वारा संसद से सेंगोल हटाए जाने के बयान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ असमझ लोग हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान करते हैं। परमात्मा से ऐसे लोगों की सद्बुद्धि के लिए कामना करता हूं।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि उन भारतीय मान बिंदुओं, जिस पर हमें अपने देश की संस्कृति पर गर्व और गौरव का अनुभव होता है। तमिल संस्कृति के माध्यम से हमारे अपने ऐसे सभा स्थल जहां पर विचारों की अभिव्यक्ति होती है और लोकतंत्र का सम्मान होता है उस स्थान पर सिंगोल रखकर और पवित्र बनाने का काम माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा हुआ था लेकिन कुछ असमझ लोग जिनको इस बात की समझ नहीं है कि वो है क्या.. ये हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान करते हैं। मैं ऐसे लोगों के लिए परमात्मा से कामना करता हूं इन्हें सद्बुद्धि दे।

Next Post

छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Thu Jun 27 , 2024
जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रकिया की सरलीकरण के लिए बनेगी टॉस्क फोर्स     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अनुसूचित जाति -जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा   भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनुसूचित जाति -जनजाति तथा अन्य […]

You May Like