पन्ना ब्यूरो
आज हीरा नीलामी का तीसरा और अंतिम दिन था जिसमें आज के हीरा नीलामी के आकर्षण का केंद्र 69.32 कैरट का रहा है। जो 2 करोड़ 21 लाख 72 हजार 800 मे व्ही एस एसोसिएट सत्येंद्र ने सर्वाधिक बोली लगाकर अपने नाम नीलाम कराया। जिला खनिज अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय में तीन दिवसीय हीरा नीलामी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। नीलामी में 230.81 कैरेट वजन के 86 नग हीरों का विक्रय 5 करोड़, 38 लाख, 62 हजार 233 रूपए मंे किया गया। इससे 61 लाख 94 हजार 156 रूपए की राजस्व रायल्टी भी प्राप्त होगी। हीरा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार 69.32 कैरेट वजन के 41 नग हीरों का शासकीय बोली प्राप्त न होने के कारण इन्हें आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा। हीरा नीलामी में सबसे महंगा हीरा 32.80 कैरेट वजन का 6 लाख 76 हजार रूपए के भाव से कुल 2 करोड़ 21 लाख 72 हजार 800 रूपए में विक्रय किया गया। नीलामी में 300.13 कैरेट वजन के 127 नग हीरों का प्रदर्शन किया गया था।