शुक्ल व सुक्खू शनिवार को करेंगे सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

शिमला, 06 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को संयुक्त रूप से सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ करेंगे। फाइनल मैच आठ दिसंबर को आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री ने सात दिसंबर, 2024 से शुरू होने वाले सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले शुक्रवार शाम बीसीएस स्कूल शिमला, खेल मैदान में नेट पर अभ्यास भी किया।

इस टूर्नामेंट का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में समाज में जागरूकता उत्पन्न करना है। सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट में राज्यपाल-11, मुख्यमंत्री-11, मुख्य न्यायाधीश-11 और प्रेस-11 टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।

हिम खेल और सांस्कृतिक संगठन के महासचिव हरदयाल भारद्वाज ने अन्य पदाधिकारियों सहित राजभवन में राज्यपाल को टूर्नामेंट का निमंत्रण दिया।

Next Post

कलेक्टर ने 6 लापरवाह अधिकारियों को दिया नोटिस

Fri Dec 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज रीवा, 6 दिसम्बर, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के […]

You May Like