वैशाखी उत्सव में महिलाओं ने दिखाई सांस्कृतिक एकता की मिसाल

जबलपुर: पूरा सभागार वैशाखी उत्सव के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जब ‘एक पहल किटी’ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने माहौल को जीवंत बना दिया। हर ओर पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजी महिलाओं की चमक और मुस्कान ने मानो उत्सव को एक नई ऊंचाई दे दी। इस भव्य आयोजन की कमान वंदना आनंद, सिमरन भगवानी और प्रियंका शर्मा ने संभाली। कार्यक्रम की शुरुआत ही ऊर्जा और उल्लास के साथ हुई, जहां ब्राह्मण, कायस्थ, पंजाबी और सिंधी समाज की महिलाओं ने एक साथ मंच साझा कर सनातन संस्कृति की एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
शानदार नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया
मंच पर जब पारंपरिक गीतों की धुन बजी तो श्रद्धा तिवारी, ऋतु रावत, अंजना शर्मा, प्रज्ञा दुबे, नीति दीक्षित और नीमा शुक्ला ने अपने शानदार नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। तालियों की गूंज और उत्साह के बीच हर प्रस्तुति को भरपूर सराहना मिली।
समाज में एकता और जुड़ाव को किया मजबूत
इस अवसर पर संस्था की संस्थापक श्वेता गोटिया का विशेष सम्मान किया गया। सम्मान के दौरान उपस्थित महिलाओं ने उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के समापन पर श्वेता गोटिया ने वान्या आनंद सहित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

Next Post

कलेक्ट्रेट में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Wed Apr 29 , 2026
जबलपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने आत्महत्या करने के इरादे से अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित युवक ने क्षेत्रीय पार्षद […]

You May Like