खड़े डंपर से टकराकर दो की मौत, परिजनों का चक्का जाम

गाडरवारा। शहर के कांच मंदिर के पास लगातार दूसरे दिन खड़े डंपर से हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान भूरा यादव और ओ.पी. ममार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंधेरे में सड़क किनारे खड़ा डंपर दिखाई न देने के कारण दोनों वाहन चालक उससे टकरा गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दूसरे दिन पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आमगांव तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर खड़े भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Next Post

बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरों का धावा, तीन घरों में चोरी और स्कूटी पार

Mon Apr 27 , 2026
सिंगरौली। जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल जयंत परियोजना की सीडब्ल्यूएस कॉलोनी में चोरों ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए तीन बंद आवासों को निशाना बनाया। घटना उस समय हुई जब घरों के सदस्य छुट्टियों और शादी-विवाह के कारण अपने पैतृक स्थानों पर गए हुए थे। मौके का फायदा […]

You May Like