पेंशनरों को राहत: अब जिला पेंशनर फोरम सुनेगा पेंशन से जुड़ी समस्याएं

नर्मदापुरम। नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले के पेंशनरों की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान को प्राथमिकता में रखने की बात कही है। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े सभी वित्तीय प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पेंशन नियमों में शासन स्तर पर हुए संशोधनों का अध्ययन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध निराकरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने यह भी बताया कि पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला पेंशनर फोरम का गठन किया जाएगा, जिसकी नियमित बैठकें आयोजित होंगी। इसके अलावा आगामी माह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में जिला स्तरीय विदाई समारोह आयोजित करने की योजना है, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Next Post

ऑरेंज कैप टेबल में शीर्ष पर पहुंचे कोहली

Sat Apr 25 , 2026
बेंगलुरु, 25 मार्च (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) बनाम गुजरात टाइटंस (जीटी) का शुक्रवार रात का मैच आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप तालिका में दिलचस्प बदलाव लेकर आया है। आरसीबी ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीता। ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड विराट कोहली एक बार फिर अपने परिचित अंदाज़ में दिखे। […]

You May Like