
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सक्रियता दिखाई। इस दौरान उन्होंने बैतूल बाजार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने और आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी और समन्वय बढ़ाने की बात कही।
इसके अलावा खण्डेलवाल ने अपने बैतूल स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
