महिला आरक्षण क्रियान्वयन की इच्छुक नहीं है मोदी सरकार: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रहा है और इसके लिए वह समय-समय पर वह सरकार पर दबाव भी बनाती रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार रणनीति के तहत इसको लागू नहीं कर रही है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि उनकी पार्टी करीब 10 साल से सरकार पर महिलाओं को आरक्षण देने का दबाव बना रही है और इस विधेयक को संसद में पारित कराने में भी अपना समर्थन दिया लेकिन मोदी सरकार ने जानबूझकर और रणनीतिक तरीके से इसे परिसीमन विधेयक से जोड़ दिया, जिससे इसे लागू करने में अड़चन आयी।

उन्होंने कहा कि 2017 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के संबंध में श्रो मोदी को पत्र लिखा था। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी 16 जुलाई, 2018 को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग की थी। मोदी सरकार ने इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया और फिर परिसीमन से जोड़कर इसे टालने की कोशिश की।

श्री रमेश ने कहा, “कांग्रेस का रुख महिला आरक्षण को लेकर अडिग और अपरिवर्तित रहा है। श्री गांधी के लिखे पत्र के आठ साल बाद भी, प्रधानमंत्री-परिसीमन से जोड़कर आरक्षण के कार्यान्वयन में देरी करने के इच्छुक हैं और इसलिए वह इस मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की है।”

 

 

Next Post

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार, हर पात्र महिला तक योजना पहुंचाने का लक्ष्य

Tue Apr 21 , 2026
लखनऊ, 21 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार सक्रिय है। महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा के स्तर पर मजबूत बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में विधवा पेंशन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही […]

You May Like