ग्वालियर : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर जनकल्याण समिति ग्वालियर द्वारा उपनगर में भूमिगत सीवेज पाइप लाइनों, मैनहोल और ड्रेनेज सिस्टम से गंदगी, मलबे, गाद और रुकावटों को हटाने का सुनियोजित प्रयास किया जा है। यह अभियान कांच मिल स्थित बड़े गेट से आरम्भ हुआ जो आज सोमवार को स्वर्ण रेखा नदी पर समाप्त होगा तथा दूसरा चरण लोको से पाताली हनुमान मंदिर तक मंगलवार 21 अप्रैल से शुरू होगा।
इस सीवर सफाई अभियान के पीछे की मंशा ग्वालियर उपनगर को स्वच्छ रखना, संक्रमण मुक्त वातावरण बनाना और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत दिलाना, जलभराव की स्थिति से मुक्त रखना, स्वच्छता बनाए रखना, बीमारियों के प्रसार को कम करना और आधुनिक मशीनों का उपयोग करके सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत न्यू कॉलोनी 3 के सामने, कांच मील रोड पर इस अभियान के तहत अब पारंपरिक तरीकों (बांस/फावड़े) के बजाय सुपर सकर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सीवर लाइनों की सफाई के लिए 30 अप्रैल तक के लिए एक विशेष शेड्यूल (समय सारिणी) बनाया गया है।
