आयशर से टकराया ट्रक, बाइक चालक की मौत

उज्जैन। इंदौर रोड पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ खड़ी आयशर से ट्रक टकरा गया और पलटी खा गया। घटना में बाइक सवार की दबने से मौत हो गई आयशर चालक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोडक़र भाग निकला था।

नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के पंथपिपलाई में रहने वाला रमेश उर्फ गुड्डू पिता ब्रजलाल श्रीवास्तव 53 वर्ष मिस्त्री का काम करता था। सुबह अपनी साइट पर जाने के लिए बाइक से निकला था लेकिन पेट्रोल कम होने पर वह पंप पर भराने पहुंच गया। जहां से वह मार्ग की की दूसरी दिशा में जाने के लिए आगे बढ़ रहा था। इस दौरान सामने से ट्रक आता दिखाई दिया।

साइड से निकलने पर बाइक सवार आ गया चपेट में

चालक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की लेकिन किनारे पर खड़ी गैस एजेंसी की आयशर से टकरा गया। हादसे में ट्रक और आयशर दोनों पलट गए साइड से निकल रहा बाइक सवार चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का चालक लोकेशन भाग निकला था घटना में आयशर चालक ओमप्रकाश पिता बाबूलाल पाटीदार निवासी नागझिरी दुर्घटना में गंभीर घायल है। ओमप्रकाश गैस एजेंसी की गाड़ी चलाता है और घटना के वक्त वो पेट्रोल पंप के पास खाली गाड़ी लेकर खड़ा था और गाड़ी के कांच साफ कर रहा था। मामले में नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

समुद्री जहाज और उन पर लदे माल के बीमा के लिए सरकारी बीमा गारंटी देने के फैसला एक महत्वपूर्ण निर्णय : राजनाथ

Sat Apr 18 , 2026
नयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के निर्यात और आयात माल की ढुलाई में लगे समुद्री जहाज और उन पर लदे माल के बीमा के लिए सरकारी बीमा गारंटी देने के फैसले को एक महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा है कि इससे भारत का व्यापार […]

You May Like

मनोरंजन