मॉस्को, 18 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने कहा कि रूस, रूसियों के लिए शेंगेन वीजा नियमों में सख्ती के जवाब में यूरोपीय लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद करने की योजना नहीं बना रहा है।
श्री ग्रुश्को ने कहा, “हमारी ओर से, हम यूरोपीय नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं बंद करने या रूस में उनके प्रवेश को प्रतिबंधित करने की योजना नहीं बना रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि मानवीय संपर्क, पर्यटन, व्यापार और मानवीय संबंध बनाए रखना आवश्यक है।
श्री ग्रुश्को ने कहा, “यूरोपीय संघ द्वारा इन संबंधों को नष्ट करने के सभी प्रयासों के बावजूद, हमारा देश लोगों के बीच संबंध बनाने में रुचि रखता है।”
