बंद शौचालय और टूटी बाउंड्री वाल, हरदा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव

हरदा: पश्चिम मध्य रेलवे के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य सुयोग सोनी ने हरदा रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर रेल मंडल प्रबंधक भोपाल को पत्र लिखकर जल्द निराकरण की मांग की है। पत्र में स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं की गंभीर कमी उजागर की गई है, जिसमें सबसे प्रमुख समस्या यात्रियों के लिए शौचालय का बंद होना बताया गया है।

इसके अलावा रिजर्वेशन काउंटर का समय बढ़ाने, नए पैनल रूम में आई दरारों की मरम्मत, अधूरी बाउंड्री वाल और फुट ओवर ब्रिज के पास फैली अव्यवस्था पर भी चिंता जताई गई है। सोनी ने प्लेटफॉर्म विस्तार, रेम्प निर्माण, खराब रास्तों और धीमी निर्माण गति से यात्रियों को हो रही परेशानी का उल्लेख किया है। साथ ही ऑटो चालकों की मनमानी और अवैध गतिविधियों की जांच की मांग भी की गई है। पत्र की प्रतिलिपि रेल मंत्री और महाप्रबंधक को भी भेजी गई है।

Next Post

अमरावदकलां हाई स्कूल का शानदार परिणाम, लगातार छठे वर्ष भी 100% रिजल्ट

Fri Apr 17 , 2026
बाड़ी: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में शासकीय हाई स्कूल अमरावदकलां ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार छठे वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम का रिकॉर्ड कायम रखा है। इस वर्ष विद्यालय के सभी 38 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे।परिणामों में उत्कृष्ट […]

You May Like