जबलपुर: कलेक्टर कार्यालय स्थित निवेश प्रोत्साहन केंद्र में “कॉफी विद एक्सपर्ट्स” के 12वें आयोजन में डिफेंस सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जबलपुर में डिफेंस क्लस्टर की स्थापना, तकनीकी विकास, एमएसएमई की भागीदारी एवं रोजगार सृजन पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक अनिल कुमार राठौर, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक सहित उद्योगपति गौरव अग्रवाल, अनुराग सक्सेरिया, सौरभ सक्सेरिया एवं प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे। व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक संजय भोला ने डिफेंस सेक्टर से जुड़ी संभावनाओं और संसाधनों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही एआई और रोबोटिक्स आधारित स्टार्टअप के अवसरों पर भी चर्चा की गई।
