बिना सड़क बनाए कर दिया भुगतान

इंदौर:नगर निगम में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष ने एक बार फिर सड़क घोटाला उजागर किया है. इस बार मामला बहुत गंभीर होकर एक ही सड़क का बिना बनाए भुगतान और फिर उसी सड़क को बनाने का नगर निगम द्वाराटेंडर निकाला गया है.नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने आज निगम के बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा किया है. इसमें वार्ड 12 के यादवानंद नगर गली नंबर 2 की सड़क, जो बनाई ही नहीं गई, उसका निगम द्वारा भुगतान कर दिया गया.

उक्त सड़क का टेंडर और वर्क ऑर्डर प्रेम परमार वाली गली के नाम से 2023 में जारी किया गया था. उक्त सड़क का ठेका निगम ने 22 लाख रुपए में दिया था. ठेकेदार को नगर निगम ने 12 लाख का भुगतान भी कर दिया गया है. खुलासे में सबसे ज्यादा आश्चर्य जनक बात यह है कि उसी सड़क को बनाने के लिए फिर फाइल बनाई गई है. साथ ही उसी गली के निवासी रामकिशोर के घर से पूनम साहू के घर तक फिर से बनाने के टेंडर जारी किए गए हैं. टेंडर में निर्माण राशि फिर से 22 लाख ही रखी गई है.

बहस करने से भागते हैं
उक्त सड़क घोटाले पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा परिषद द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है. भ्रष्टाचार पर परिषद के बैठक में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे लाकर शहर हित के मुद्दों पर बहस करने से भागते है.

Next Post

इसरो भ्रमण पर जाएंगे शिक्षक व छात्राएं

Thu Apr 16 , 2026
शुजालपुर:मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित मिशन उत्कृष्टता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश से 25 उत्कृष्ट शिक्षकों एवं 325 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इस सूची में मां शारदा संदीपनि विद्यालय के रसायन शास्त्र शिक्षक गोपाल कारपेंटर तथा कक्षा 12वीं की छात्राएं सारिका सिंह एवं अनुष्का मेवाड़ा शामिल […]

You May Like