धनखड़़ सोमवार को राजस्थान की यात्रा पर

नयी दिल्ली 29 जून (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को राजस्थान की यात्रा पर रहेंगे और स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ 30 जून को राजस्थान की राजधानी जयपुर जायेंगे। यात्रा के दौरान वह जयपुर में राजस्थान संविधान क्लब में आयोजित ‘स्नेह मिलन समारोह’ में शिरकत करेंगे।

समारोह का आयोजन‌ राजस्थान प्रगतिशील मंच (पूर्व विधायक संघ) ने किया है।

Next Post

भोपाल में ईरानी डेरे ने खमेनेई के पोस्टर लगाए,उन्हें बताया शेर

Sun Jun 29 , 2025
भोपाल। रेलवे स्टेशन के पास ईरानी डेरे के करीब मोहर्रम के मौके पर ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला खमेनेई के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, उनके पोस्टर के साथ ही ईरान के कई अन्य धार्मिक और सेना के कमांडरों के चित्र भी हैं। इन पोस्टरों में ईरान-इजरायल युद्ध में ईरान […]

You May Like