इसरो भ्रमण पर जाएंगे शिक्षक व छात्राएं

शुजालपुर:मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित मिशन उत्कृष्टता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश से 25 उत्कृष्ट शिक्षकों एवं 325 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इस सूची में मां शारदा संदीपनि विद्यालय के रसायन शास्त्र शिक्षक गोपाल कारपेंटर तथा कक्षा 12वीं की छात्राएं सारिका सिंह एवं अनुष्का मेवाड़ा शामिल हैं. चयनित प्रतिभागी 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख प्रक्षेपण केंद्र सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे.

इस दौरान उन्हें अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और तकनीकों को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा. विद्यालय प्रबंधन ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इस प्रकार के अवसर विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं. इस उपलब्धि पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हर्षवर्धन चतुर्वेदी, विद्यालय प्राचार्य डॉ. रजनीश त्रिवेदी एवं उप प्राचार्य मुकेश नेमा ने चयनित शिक्षक एवं छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Next Post

…तो फिर से ईरान पर होगा हमला, सीजफायर के बीच नेतन्याहू की धमकी, बोले- तेहरान को परमाणु विहीन करना लक्ष्य

Thu Apr 16 , 2026
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता के बीच पीएम नेतन्याहू ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल का साझा लक्ष्य ईरान को परमाणु मुक्त रखना और समुद्री मार्गों को सुरक्षित करना है। ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता के प्रयासों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन […]

You May Like

मनोरंजन