नपा अध्यक्ष ने वार्ड 03 में किया जल आपूर्ति व्यवस्था का औचक निरीक्षण

इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा आज प्रातः वार्ड क्रमांक 03 का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण वार्ड में विगत कुछ दिनों से प्राप्त हो रही जल प्रदाय संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने वार्ड में स्थित पानी की टंकी एवं संपवेल की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

समीक्षा एवं निर्देश

अध्यक्ष पंकज चौरे ने निरीक्षण के दौरान पाया कि वार्ड के लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र में पानी की टंकी के माध्यम से सुचारू रूप से जल प्रदाय किया जा रहा है। शेष 20 प्रतिशत क्षेत्र में वर्तमान में सीधे ट्यूबवेल (नलकूप) के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, जिसके कारण तकनीकी कारणों से उक्त क्षेत्र में जल संकट की स्थिति निर्मित हो रही है।

अध्यक्ष ने जल कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में सीधे ट्यूबवेल से सप्लाई हो रही है, उन्हें भी अविलंब मुख्य पानी की टंकी से कनेक्ट करने हेतु आवश्यक तकनीकी सुधार एवं पाइपलाइन विस्तार की कार्यवाही की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे वार्ड में एक समान दबाव के साथ जल प्रदाय सुनिश्चित करना परिषद की प्राथमिकता है।

मौके पर उपस्थिति

निरीक्षण के समय एल्डरमैन अतुल शुक्ला, आशीष मालवीय, जल कार्य विभाग के प्रभारी संजय दुबे सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने विभागीय अमले को ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश भी प्रदान किए।

Next Post

टी 20 विश्व कप चैलेंज से पहले दो फेवरेट टीमें भारत और साउथ अफ्रीका अपनी तैयारियों में जुटेंगी

Wed Apr 15 , 2026
डरबन, 15 अप्रैल (वार्ता) आईसीसी विमेंस टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में अब दो महीने से भी कम समय बचा है, पिछले एडिशन की रनर-अप दक्षिण अफ्रीका और मौजूदा आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप विनर इंडिया जून में होने वाले इस ग्लोबल मेगा-इवेंट से पहले अपनी तैयारी करना चाहेंगी। आने […]

You May Like