राजवाड़ा, पलासिया होते हुए फायर स्टेशन तक निकाली गई फायर रैली

इंदौर: आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा दिवस के अवसर पर आज फायर स्टेशन मोती तबेला, इन्दौर पर एक व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रमुख अधीक्षक आशीष कुमार पाठक द्वारा किया गया, जिसमें अग्निशमन सेवा के समस्त फायर कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही.कार्यक्रम की शुरुआत भारत में अग्निशमन सेवा के दौरान शहीद हुए फायरकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई.

इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के महत्व, आग लगने की संभावित परिस्थितियों तथा उससे बचाव एवं नियंत्रण के उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. इस अवसर पर आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से फायर स्टेशन मोती तबेला से एक अग्नि सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया. यह रैली राजवाड़ा, पलासिया, सपना संगीता होते हुए पुनः फायर स्टेशन पर समाप्त हुई।

रैली के माध्यम से नागरिकों को आगजनी की घटनाओं से बचाव, सतर्कता एवं त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को सही प्रतिक्रिया देने हेतु प्रशिक्षित करना तथा आगजनी जैसी घटनाओं में जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है.

Next Post

ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख

Wed Apr 15 , 2026
मास्को, 15 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) इजरायली खुफिया सेवा (मोसाद) के निदेशक डेविड बार्निया ने कहा कि ईरान में एजेंसी का मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा। द टाइम्स ऑफ इजरायल अखबार ने मंगलवार को बार्निया के हवाले से कहा, “हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। […]

You May Like