शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो

शाजापुर। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी हॉल में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित एवं कन्या पूजन कर किया गया.

विधायक अरुण भीमावद ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की सभी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा विश्व का सबसे बड़ा संविधान भारत का संविधान लिखा है, जिसमें उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का उल्लेख किया है, जिसको हम सभी को आत्मसात कर आगे बढऩा होगा. उन्होंने संविधान में सौंपे गए कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं सभी को सामाजिक समरसता के साथ रहने के लिए कहा. विधायक भीमावद ने कहा कि भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 16 अप्रैल से देश की संसद में 3 दिवसीय विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पूर्ण क्रियान्वयन को लेकर ऐतिहासिक चर्चा आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वसहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें लखपति दीदी बनाया जा रहा है. साथ ही साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, विकसित भारत 2047 आदि के बारे में विस्तार से बताया. कार्यक्रम को कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, जिला पेंशन अधिकारी जीएल गुवाटिया एवं कैलाश सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया. अंत में विधायक द्वारा उपस्थितजनों को भारत का संविधान उद्देशिका का वाचन भी कराया गया. इस दौरान विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं उपस्थित अतिथियों ने नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत नारी पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, आशीष नागर, विकास सिंदल आदि उपस्थित थे. संचालन शिक्षिका श्रीमती रेखा पुरोहित व गौरव सोनी ने किया. आभार जिला पंचायत सीईओ श्रीमती चौहान ने माना.

 

उत्कृष्टकार्य के लिए कामिनी शर्मा सम्मानित…

 

समारोह में विधायक अरुण भीमावद एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. महिला जागरुकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मोहन बड़ोदिया निवासी परामर्शदाता श्रीमती कामिनी शर्मा को नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 2026 अंतर्गत प्रमाण-पत्र एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया.

Next Post

कलेक्टर ने किया नगर पालिका क्षेत्र सीधी का निरीक्षण 

Tue Apr 14 , 2026
सीधी । कलेक्टर विकास मिश्रा ने नगर पालिका सीधी के वार्ड क्रमांक 12 का निरीक्षण कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास […]

You May Like