
भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में बुधवार को दिन दहाड़े सड़क पर एक बाइक सवार ने फायरिंग कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत का महौल बन गया. घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए उसकी तलाश करने में जुटी है. मामले में थाने में देर शाम तक शिकायत भी किसी ने दर्ज नहीं कराई.
जानकारी के मुताबिक बागउमराव दूल्हा क्षेत्र में दोपहर के समय सड़क पर दो बाइकें टच हुई थी. आरोपी बाइक सवार, जब दूसरे बाइक सवार से नाराज होकर उसकी तरफ बढ़ रहा था. इस दौरान आरोपी ने अपने पास से पिस्टल निकाली. तभी दूसरे बाइक सवार के साथ जा रही एक महिला ने आरोपी का हाथ पकड़ लिया. महिला के साथ मौजूद व्यक्ति ने आरोपी को दिवाल की तरफ धकेल दिया. इसके बाद आरोपी ने कुछ दूर जाने के बाद हवा में फायरिंग कर दी. सड़क पर फायरिंग की घटना से दहशत का महौल कुछ देर के लिए बन गया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है. फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान दिलावर खान के रूप में की गई है. करोंद स्थित दिलावार के घर पर भी पुलिस पहुंची लेकिन वह मौके पर नहीं मिला. ऐशबाग थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.
