सड़क सुरक्षा बनाम व्यापार: परासिया मुख्य मार्ग से 40 फीट अतिक्रमण हटाने की तैयारी, व्यापारियों में हड़कंप

परासिया। शहर के मुख्य मार्ग में पसरे अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर प्रशासन सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। बुधवार को जनपद सभा कक्ष में आयोजित प्रशासन और व्यापारी वर्ग की बैठक में प्रशासन ने साफ कर दिया की आगामी चार दिन में शहर का मुख्य मार्ग अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया, तो व्यापारी 40फिट के लिए अपनी तैयारी कर लें। प्रशिक्षु कलेक्टर शुभम् कुमार यादव की अध्यक्षता और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जितेंद्र सिंह जाट की उपस्थिति में आयोजित बैठक में नगर के सैकड़ों व्यापारी और फुटपाथ पे अपनी रोजी रोटी कमाने वाले छोटा व्यापारी वर्ग उपस्थित रहा। मुख्य मार्ग में पसरे अतिक्रमण के चलते यातायात प्रभावित होने भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना का हवाला देते हुए प्रशासन द्वारा सड़क के दोनों ओर 40फिट अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर व्यापारी वर्ग ने कहा की परासिया का व्यापार मंदी के दौर से गुजर रहा है ऐसे में यदि प्रशासन 40फिट अतिक्रमण हटाओ मुहिम छेड़ता है तो परासिया शहर का 90प्रतिशत व्यापार समाप्त हो जाएगा।

अतिक्रमण हटाओ अभियान से फुटपाथी व्यापारी सकते मे!

प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ मुहिम का सबसे ज्यादा असर सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले छोटे व्यापारी वर्ग पर पड़ेगा। उन्होंने बैठक में कहा कि प्रशासन निसंदेह रूप से मुख्य मार्ग में पसार रहे अतिक्रमण को हटा दे, लेकिन प्रशासन मानवीय तौर पर इस बात का भी ध्यान रखे की उनकी रोजी-रोटी का साधन की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की जाए। एसडीएम शुभम कुमार यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका उद्देश्य किसी छोटे और बड़े व्यापारी की रोजी-रोटी छीनना नहीं है उनका उद्देश्य सड़क मार्ग में यातायात परिवहन को सुचारू और सुगम बनाना है जिसके चलते भविष्य में किसी प्रकार की कोई गंभीर घटनाकरित ना हो।बैठक में व्यापारी मंडल के सैकड़ो व्यापारी सहित राजस्व विभाग नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Next Post

बैंक सुरक्षा कर्मी की बंदूक से चली अचानक गोली, वृद्ध घायल

Wed Apr 8 , 2026
परासिया। भारतीय स्टेट बैंक की परासिया शाखा में बुधवार दोपहर एक हादसा हो गया। बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की बंदूक अचानक गिरने से फायर हो गया, जिसकी चपेट में आकर एक वृद्ध घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे विजोरी निवासी रामनारायण पासबुक एंट्री कराने बैंक […]

You May Like