इंदौर में नए एलपीजी गैस कनेक्शन पर रोक

इंदौर:शहर में नए एलपीजी गैस कनेक्शन लेने की योजना बना रहे उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने नए गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगा दी है. इस दौरान संबंधित ऑनलाइन पोर्टल भी बंद रहेगा, जिससे किसी भी प्रकार का नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मोहनलाल मारू ने बताया कि इस अवधि में न केवल नए गैस कनेक्शन जारी नहीं किए जाएंगे, बल्कि नए कनेक्शन की ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी तरह से स्थगित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि में अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाएं और पोर्टल के दोबारा शुरू होने की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें.बताया जा रहा है कुछ समय बाद पोर्टल को फिर से चालू किया जाएगा, जिसके बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी.

Next Post

ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी सैनिक घायल, 13 की मौत

Sat Apr 4 , 2026
वाशिंगटन 04 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के दौरान अब तक कुल 365 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जबकि 13 सैनिकों की मौत हुई है। बीसीसी ने अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के हवासे से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा […]

You May Like