ग्लोबल स्किल्स पार्क में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

भोपाल, 03 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (एसएसआरजीएसपी) ने आगामी अप्रैल सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह संस्थान तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को नवीनतम उद्योग आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार कर रहा है। मौजूदा दौर में तकनीक के बदलाव के अनुरूप एसएसआरजीएसपी ने पाठ्यक्रम तैयार किए हैं। यहां ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी (पॉवर एंड कंट्रोल), एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन, नेटवर्किंग और सिस्टम्स एडमिनिस्ट्रेशन, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सर्विसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स (मोबाइल डिवाइसेज और आईओटी इंटीग्रेशन), मेकाट्रॉनिक्स, मैकेनिकल टेक्नोलॉजी और प्रिसिजन इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि तकनीकी दक्षता के साथ एसएसआरजीएसपी विद्यार्थियों को सुरक्षित और आधुनिक शिक्षण माहौल उपलब्ध कराता है। यहां व्यक्तिगत मार्गदर्शन, उद्योगों के साथ सीधा संवाद और व्यावहारिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इच्छुक विद्यार्थी इसकी वेबसाइट की मदद से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

Next Post

जम्मू-कश्मीर में नेकां भाजपा के विस्तार के रूप में कर रही है काम: महबूबा

Mon Mar 3 , 2025
श्रीनगर 03 मार्च (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) सरकार पर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विस्तार के रूप में काम करने का आरोप लगाया। सुश्री महबूबा ने सुझाव दिया […]

You May Like