हनुमान जन्मोत्सव पर सीएम डॉ यादव का मंदिर दौरा, खेड़ापति हनुमान मंदिर में हुआ सम्मान

भोपाल। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी पहुंचते ही आस्था का संदेश दिया। पश्चिम बंगाल दौरे से लौटने के बाद वे सबसे पहले स्टेट हैंगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे पुराने भोपाल के छोला क्षेत्र स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए थे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मंदिर पहुंचने पर प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी के प्रमुख मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

Next Post

शराब में नशे के हालत में मिलने पर शिक्षक सस्पेंड

Thu Apr 2 , 2026
सिंगरौली। शासकीय प्राथमिक पाठशाला मझौली टोला मझिगवां 2 में पदस्थ शिक्षक लखपति सिंह को कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने निलंबित कर दिया है। टोला मझिगवां-2 के शिक्षक लखपति सिंह का एक वीडियों सोशल मीडिया में पिछले माह 18 मार्च को वायरल हुआ था। […]

You May Like