रणजीत हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती में हजारों भक्त शामिल

इंदौर: शहर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र रणजीत हनुमान मंदिर में सुबह भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें 20 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में रात भर से ही दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह 4 बजे बाबा का विशेष श्रृंगार होने के बाद हजारों श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन के लिए पहुंचे।मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास के अनुसार, देर शाम तक 5 लाख से अधिक भक्तों के दर्शन करने की संभावना है। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में तीन एलईडी स्क्रीन के जरिए लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई है। वहीं कतार में लगे भक्तों के लिए ठंडे पानी, शरबत, छाछ और फ्रूट सलाद की भी व्यवस्था की गई है।

विशेष अवसर पर बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया है। सूरत से तैयार करवाई गई विशेष पोशाक में हीरे जड़ित मुकुट और जरी का सुंदर कार्य किया गया है। पूरा मंदिर केसरिया महल की तरह सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Next Post

अमेरिका ईरान पर हमले तेज करेगा-ट्रंप

Thu Apr 2 , 2026
वॉशिंगटन, 02 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान पर अगले दो से तीन हफ़्तों में हमले तेज़ करने और उसे “पाषाण युग” में पहुँचाने की धमकी दी। श्री ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, “मैं आज रात कह सकता हूँ कि हम […]

You May Like

मनोरंजन