तटरक्षक बल ने अंडमान तट पर फंसी अमेरिकी नौका के चालक दल के सदस्यों को बचाया

नई दिल्ली 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटीय क्षेत्र में फंसी अमेरिकी नौका ‘सी एंजेल’ में सवार चालक दल के दो सदस्यों को गुरूवार को सुरक्षित बचा लिया।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह नौका इंदिरा पॉइंट से लगभग 52 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में फंसी थी। प्रतिकूल परिस्थितियों में इस नौका का पाल फट गया था।

संकट की चेतावनी मिलने पर एमआरसीसी पोर्ट ब्लेयर ने आस-पास के सभी व्यापारिक पोतों को सतर्क कर बचाव प्रोटोकॉल शुरू कर दिया।

इसके अलावा आईसीजी पोत राजवीर को तैनात करने के साथ पोत में फंसे चालक दल के साथ संपर्क स्थापित किया गया। तेज़ हवाओं और यांत्रिक खराबी के बावजूद चालक दल के सदस्य सुरक्षित और स्वस्थ थे।

अमेरिकी नौका को खींचकर कैंपबेल बे बंदरगाह पहुँचाया गया है।

Next Post

कार्लसन ने बिना कोई मोहरा गंवाए चैटजीपीटी को हराया

Fri Jul 11 , 2025
नई दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) शतरंज के दिग्गज मैग्नस कार्लसन, जो पहले ही पांच क्लासिकल विश्व चैंपियनशिप और रैपिड तथा ब्लिट्ज दोनों प्रारूपों में शीर्ष वैश्विक रैंकिंग के साथ ओवर-द-बोर्ड शतरंज की दुनिया में अपना दबदबा बना चुके हैं, अब अपना ध्यान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की चुनौतियों का सामना करने […]

You May Like