
इटारसी। आयुध नगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में राधा कृष्ण गणेश समिति द्वारा बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक शेखर पांडे, सुधा पांडे और विशेष अतिथि जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब नर्मदापुरम के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान रहे, जिन्होंने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
प्रतियोगिता में 5 से 8 वर्ष आयु वर्ग में मीनल, शाभी, प्रीति और आराध्या सिंह प्रथम रहीं। 9 से 12 वर्ष वर्ग में आरती सिंह प्रथम, राधिका पवार द्वितीय और संस्कृति देवी तृतीय रहीं। वहीं 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में कोमल नरवर प्रथम, रिद्धि प्रजापति द्वितीय और आरोही राजपूत तृतीय स्थान पर रहीं।
आयोजन समिति में राकेश सराठे, दिलीप प्रजापति, आशीष मेहरा, करन कुशवाहा, राजेश गुरले, योगेश पवार, राकेश पाल, जेडी सिंघ और राजीव राहुल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन कार्तिक दुबे ने किया और आभार राकेश सराठे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
