किशोरी से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा  

रीवा। सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जनवरी माह में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है आरोपी फरारी के दौरान सूरत और गुजरात में मेहनत मजदूरी कर रहा था.

इस पूरी कार्रवाई के संबंध में सेमरिया थाने के उप निरीक्षक ललन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी माह में थाने में किशोरी और उसके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम सेमरी निवासी प्रांशु कुशवाहा द्वारा किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया है. घटना की घटना की रिपोर्ट होने के बाद आरोपी प्रांशु फरार हो गया था और गुजरात और सूरत में रहकर फरारी काट रहा था. जांच अधिकारी ने बताया कि एक दिन पूर्व ही मुखबिर से आरोपी के गांव आने की सूचना मिली जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.

Next Post

पनवार हवाई पट्टी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश

Wed Apr 1 , 2026
सीधी।कलेक्टर विकास मिश्रा ने पनवार हवाई पट्टी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवाई पट्टी की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए उसके सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित […]

You May Like