शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को रायसेन राष्ट्रीय कृषि मेला में आमंत्रित किया

नयी दिल्ली, 29 मार्च (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी 11 से 13 अप्रैल को मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय कृषि मेले’ में शामिल होने के लिए किसानों का आह्वान किया है।

श्री चौहान ने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य केवल प्रदर्शन मात्र नहीं, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं का सीधा प्रशिक्षण देना है। मेले के दौरान विभिन्न कृषि योजनाओं पर आधारित विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। कृषि वैज्ञानिक, उन्नत किसान और सरकारी अधिकारी सीधे किसानों से संवाद करेंगे और उन्हें नई तकनीकों की जानकारी देंगे।

श्री चौहान ने बताया कि किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए उन्नत बीजों, सिंचाई की आधुनिक विधियों और बाजार संपर्क पर विशेष ध्यान दिया जाएगा क्योंकि कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए सही जानकारी और प्रशिक्षण अनिवार्य है, और रायसेन का यह मेला इसी दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा।

 

 

Next Post

चोरी से खेत में पाइप बिछाकर सिंचाई के विवाद में फूटे सिर, 3 घायल

Sun Mar 29 , 2026
सीधी। चुरहट थाना अंतर्गत ग्राम पडख़ुरी 586 में देर रात चोरी से खेत में पाइप बिछाकर सिंचाई करने के विवाद में हुई मारपीट में 3 लोग घायल हो गये। घायलों के सिर फूटने से उन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पडख़ुरी […]

You May Like