
सीधी। चुरहट थाना अंतर्गत ग्राम पडख़ुरी 586 में देर रात चोरी से खेत में पाइप बिछाकर सिंचाई करने के विवाद में हुई मारपीट में 3 लोग घायल हो गये। घायलों के सिर फूटने से उन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पडख़ुरी 586 निवासी चंद्रवती देवी पति इंद्रलाल गुप्ता उम्र 60 वर्ष के अनुसार 27 मार्च की रात घर के सभी लोग सो गये थे। देर रात राम सुमिरन पटेल इनके खेत से पानी का पाइप बिछाकर सिंचाई के लिये अपने बोर तक ले गया था। 28 मार्च को सुबह जब परिवार के लोग उठे और देखे तो इनके खेत में राम सुमिरन पटेल के पानी का पाइप बिछा हुआ था। यह देखकर चंद्रवती देवी का बेटा संदीप गुप्ता ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस वाले आये और पाइप को खेत से हटवा कर चले गये। इसके बाद शाम करीब 5 बजे राम सुमिरन पटेल के बेटे अंकुश पटेल एवं लवकुश पटेल आये और इसी बात को लेकर संदीप गुप्ता के साथ गाली-गलौज करते हुये हांथ-मुक्का, डंडा, ईंटा-पत्थर से मारपीट करने लगे। चोंट लगने से संदीप गुप्ता बेहोश होकर गिया गया। इसके बाद मौके पर चंद्रवती देवी और इनके पति इंद्रलाल गुप्ता मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने लगे। उस दौरान राम सुमिरन पटेल एवं उसकी पत्नी कुशुमकली पटेल हंसिया लेकर आये और गाली-गलौज करते हुये दोनो से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में इनकी ननद मीना पटेल भी ईंटा से मारपीट में शामिल हो गई। हल्ला-गुहार मचने पर लोगों के दौडऩे पर जान से मरवाने की धमकी देते हुये चले गये।
इन धाराओं में आरोपियों पर मामला दर्ज
पांचों आरोपियों में अंकुश पटेल, लवकुश पटेल, राम सुमिरन पटेल, कुशुमकली पटेल एवं मीना पटेल सभी निवासी ग्राम पडख़ुरी 586 चुरहट के विरूद्ध चुरहट पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
