सिंगरौली: शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे से 10:15 बजे के बीच बैढ़न क्षेत्र के आसमान में तीन हवाई जहाजों की लगातार आवाजाही ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लगभग 45 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाते इन विमानों को देखकर शहरवासी टकटकी लगाए उन्हें निहारते रहे और तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों विमान बैढ़न इलाके के करीब 50 किलोमीटर के दायरे में परिक्रमा करते हुए दिखाई दिए।
यह दृश्य अचानक सामने आने से लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ आशंका भी देखने को मिली। गौरतलब है कि इससे पहले रीवा और सीधी जिलों में भी इसी तरह विमानों की गतिविधियां देखी जा चुकी हैं, जिससे इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किसी प्रकार का सुरक्षा अभ्यास हो सकता है, जिसमें हवाई मार्ग और सुरक्षा मापदंडों की जांच की जा रही हो। वहीं कुछ लोग इसे अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जोड़ते हुए अमेरिका, ईरान और इसराइल के बीच चल रहे तनाव के संदर्भ में भी देख रहे हैं। हालांकि इस संबंध में किसी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैफिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में जिज्ञासा का माहौल बना दिया है और लोग प्रशासन से स्पष्ट जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे ।
