विदेशी मुद्रा भंडार 11.413 अरब डॉलर घटा

मुंबई, 27 मार्च (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में 11.413 अरब डॉलर घटकर 698.346 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार 10 सप्ताह बाद 700 अरब डॉलर से नीचे उतरा है। इसकी मुख्य वजह स्वर्ण भंडार में 13 अरब डॉलर से अधिक की साप्ताहिक गिरावट है। गत 27 फरवरी को रिकॉर्ड 728.494 अरब डॉलर को छूने का बाद विदेश मुद्रा का देश का भंडार लगातार तीसरे सप्ताह कम हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 13.495 अरब डॉलर घटकर 117.186 अरब डॉलर रह गया।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में आलोच्य सप्ताह के दौरान 2.127 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है और यह 557.695 अरब डॉलर हो गया। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड भी शामिल हैं जिनके मूल्य का निर्धारण डॉलर की तुलना में उनके संदर्भ दर के आधार पर होता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.833 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विशेष आहरण अधिकार 6.5 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 18.632 अरब डॉलर रहा।

Next Post

ऑटोटेक एशिया 17 अप्रैल से भारत मंडपम में

Fri Mar 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 मार्च (वार्ता) ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, बैटरी टेक्नोलॉजी और विनिर्माण प्रणाली पर केंद्रित बिजनेस-टू-बिजनेस प्रदर्शनी ऑटोटेक एशिया 2026 का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में 17-19 अप्रैल को किया जायेगा। ऑटोटेक एशिया की आयोजक ऑटो टेक ग्लोबल मीडिया के संस्थापक एवं निदेशक आशीष जैन ने यहां शुक्रवार […]

You May Like

मनोरंजन