गैंगस्टर लॉरेंस-हैरी बॉक्सर कनेक्शन की जांच अब एसआईटी करेगी

इंदौर: शहर के एक कारोबारी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर के नाम पर 15 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने सहित प्रदेश में इस गैंग द्वारा फिरौती वसूलने के अन्य मामलों की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी. पुलिस मुख्यालय ने इंदौर सहित अन्य शहरों के प्रकरणों को केंद्र में रखते हुए प्रदेश स्तर पर एसआईटी गठित कर दी है, जो पूरे नेटवर्क की पड़ताल करेगी.
जानकारी के अनुसार, इंदौर में तुकोगंज थाना, क्राइम ब्रांच और किशनगंज क्षेत्र में दर्ज मामलों में कारोबारियों को विदेशी नंबरों और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए धमकियां दी गई थीं. आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए जान से मारने और बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की धमकी देकर 10 से 15 करोड़ रुपए तक की मांग की थी. पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित एसआईटी एएसटीएफ के पर्यवेक्षण में काम करेगी, जिसकी कमान डीआईजी/एसपी (रेल) भोपाल राहुल कुमार लोढ़ा को सौंपी गई है.

सभी संबंधित प्रकरणों की केस डायरी एसटीएफ को भेजकर जांच भोपाल स्थित मुख्यालय से शुरू कर दी गई है. इंदौर के अलावा अशोकनगर, खरगोन और भोपाल में दर्ज इसी तरह के मामलों को भी जांच में शामिल किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन पूरे गिरोह और इसके नेटवर्क का खुलासा करने के लिए एसआईटी स्तर पर जांच जरूरी थी. अब इस कार्रवाई से पूरे मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Next Post

महावीर जयंती से पूर्व भोपाल में जैन महिलाओं ने भजनों से बांधा भक्ति का रंग

Fri Mar 27 , 2026
भोपाल। महावीर जयंती के पूर्व राजधानी भोपाल में जैन समाज की महिलाओं ने भक्ति और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजनों का क्रम जारी है। इसी कड़ी में चौक बहू मंडल की महिलाओं द्वारा समीप स्थित कुराना तीर्थ में भजन संध्या का आयोजन […]

You May Like