ई-चालान जमा न करने पर पोर्टल पर हुए ट्रांजेक्शन ब्लॉक, 243 पर कार्रवाई

जबलपुर: परिवहन विभाग ने उन वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है, जिनके नाम पर 20 या उससे अधिक ई-चालान लंबित हैं। विभाग ने कुल 243 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया और उन्हें भौतिक रूप से उपस्थित होकर चालान तामील कराने के लिए बुलाया है। अनुशासन बनाए रखने के लिए विभाग ने सभी 243 वाहन स्वामियों के वाहनों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पोर्टल पर ब्लॉक कर दिए।

इसका अर्थ है कि लंबित चालान जमा किए बिना वे फिटनेस, ट्रांसफर या परमिट रिन्यूअल जैसे किसी भी आरटीओ कार्य के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
74 को तीन दिन में राशि जमा करने लिखित अनुरोध विभाग ने मोबाइल के माध्यम से भी संपर्क कर वाहन स्वामियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द अपनी चालानी राशि ट्रैफिक थाने में जमा करें। चेतावनी दी गई कि बकाया राशि समय पर न जमा करने पर वैधानिक कार्रवाई होगी। इस अभियान के दौरान लगभग 74 वाहन स्वामियों ने विभाग से संपर्क किया और तीन दिनों के भीतर चालान की राशि जमा करने का लिखित अनुरोध किया।

Next Post

बारह दिवसीय पुस्तक मेला आज से शुरू

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर: शहर के हृदय स्थल गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आज शाम 6 बजे बारह दिवसीय पुस्तक मेला शुरू होगा। जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को मेला दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा, जबकि सप्ताह के शेष दिनों में शाम 4 बजे से रात […]

You May Like