बेतवा और कोलांस नदी के पुनर्जीवन के लिए बनेगा मास्टर प्लान

भोपाल: राजधानी के कलेक्टर कार्यालय में सेामवार को समय सीमा कार्य को लेकर बैठक हुई. जिसमें तालाब में अवैध अतिक्रमण, पराली और जल संरक्षण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई. बैठक में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तालाब सहित अन्य क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माण पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि सभी तहसीलदार अपने क्षेत्रों में पूर्व के और नवीन अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई करें. वहीं तालाब के कैचमेंट एरिया में जो भी अतिक्रमण हैं उन पर सख्ती करते हुए अतिक्रमण मुक्त करें.
बेतवा, कोलांस और बावडिय़ों का करें जीर्णाेद्वार
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि राजधानी में जल गंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसे जनसहभागिता के माध्यम से साकार किया जाए. अभियान के अंतर्गत पुरानी जल संरचनाओं कुआ, बावड़ी, तालाब के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत के लिए कार्य प्रारंभ किया जाए. उन्होंने बेतवा, कोलांस नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अलग से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए.
जिले में पानी की निरंतर हो आपूर्ति
कलेक्टर ने नगर निगम एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को कहा है कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या की सूचना मिलने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं संबंधित जनपद अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें.
योजना के जिला स्तरीय शिविर आयोजित
संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत तृतीय चरण में विकासखंड स्तर तथा चतुर्थ चरण में जिला स्तरीय शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक प्राप्त आवेदनों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने तथा योजना में पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए. बैठक में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, एडीएम सुमित पांडेय, अंकुर मेश्राम, समस्त एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

मप्र में कॉमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए नई गाइडलाइन जारी; प्राथमिकता के आधार पर होगा आवंटन

Mon Mar 23 , 2026
भोपाल:खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की वितरण व्यवस्था के संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये गये हैं।जारी निर्देश में कॉमर्शियल एलपीजी की वर्तमान खपत एवं आवश्यक सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए कॉमर्शियल […]

You May Like