सरकार से अपनी मांगे मनवाने पटवारियों ने किया रक्तदान

पांढुरना:अपनी पांच सूत्रीय जायज मांगों को लेकर प्रांतीय संगठन के आव्हान पर लंबे समय से प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही पांढुरना जिले के पटवारी भी शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहें है,बीते 3 अगस्त से तो इन्होंने बस्ता जमा कर तहसील कार्यालय परिसर में ही अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए है,लेकिन इसके बाद भी सरकार द्वारा इनके मांगे नहीं मानने से आहत होकर पांढुरना जिले के 25 से भी अधिक पटवारियों ने आज गुरुवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया।

पांढुरना जिला पटवारी संघ अध्यक्ष के प्रमोद आमने तथा सचिव भरत चौकसे द्वारा हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि वर्षों से मध्य प्रदेश के पटवारी अपनी लंबित जायज पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासन से शांतिपूर्वक मांग कर रहें है,लेकिन आज तक सरकार द्वारा पटवारियों की मांगों को नहीं मानने के कारण मजबूरन प्रांतीय पटवारी संघ के आव्हान पर मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही पांढुरना जिले के पटवारियों द्वारा अपने-अपने हल्के के बस्तों को तहसील में जमा कर कलमबद्ध हड़ताल करते हुए बीते 3 अगस्त से तहसील कार्यालय परिसर में ही अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठ गए है।

लेकिन इसके बावजूद सरकार द्वारा पटवारियों की जायज मांगों को लेकर उपयुक्त निर्णय नहीं लेने से अब पटवारी बहुत अधिक दुखी है,इसी बात को लेकर पांढुरना जिला पटवारी संघ द्वारा शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की और आकृष्ट कराने को लेकर पटवारियों द्वारा रक्तदान करने का निर्णय लेते हुए गुरूवार 6 अगस्त को तहसील कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे पटवारियों ने दोपहर 1:25 बजे नगर जिला मुख्यालय के जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया।

Next Post

ट्रेलर ने 5 गौवंशों को कुचला

Thu Aug 6 , 2026
शहडोल: सड़क हादसों में बेजुबान गौवंशों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भारत पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर बैठे पांच गौवंशों को कुचल दिया। हादसे में सभी गौवंशों […]

You May Like