इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के शुक्ला नगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. युवक रात में घर के बाहर खड़े ऑटो में सोने गया था, लेकिन सुबह वह मृत अवस्था में मिला.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि मृतक की पहचान संजय पिता महादेव (35), निवासी शुक्ला नगर के रूप में हुई है. परिजनों का कहना है कि संजय रोज की तरह रात में घर के बाहर खड़े ऑटो में सोने चला गया था.
सुबह काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को संदेह हुआ. पास जाकर देखने पर वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.
