
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशानुसार तीनों मंडलों में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर टिकट जांच अभियान चलाए गए। इन अभियानों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक कुल 17 लाख 35 हजार मामले पकड़े। इन मामलों में बिना टिकट यात्रा, अनबुक्ड लगेज तथा अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। इनसे अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 118 करोड़ 83 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। यह राशि पिछले वर्ष इसी अवधि में वसूले गए 102 करोड़ 48 लाख रुपये के जुर्माने की तुलना में 15.95 प्रतिशत अधिक है।
