रिसेप्शन में नाबालिग की करतूत, लाखों से भरा बैग लेकर हुआ फरार

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन समारोह के दौरान लाखों रुपए से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है. हैरत की बात यह है कि वारदात को एक नाबालिग ने अंजाम दिया, जिसकी गतिविधि गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. पुलिस को इस घटना में राजगढ़-ब्यावरा क्षेत्र की कुख्यात सांसी गैंग के शामिल होने का भी संदेह है. फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि विजय नगर में रहने वाले 67 वर्षीय हरीश कुमार झा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 4 लाख 80 हजार रुपए की चोरी का केस दर्ज किया है. फरियादी ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च को मिलन सुंदरम गार्डन में उनके बेटे इंद्रजीत झा का शादी का रिसेप्शन था. समारोह के दौरान एक ग्रे-ब्लैक रंग के बैग में पर्स, एटीएम कार्ड और करीब 4 लाख 80 हजार रुपए नकद रखे हुए थे, जो किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिए.

इस मामले में एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि हरीश झा ने गार्डन दो दिन के लिए किराए पर लिया था और बैग में रखी इसी राशि से केटरिंग व अन्य व्यवस्थाओं का भुगतान किया जाना था. रात में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे और मेहमान कार्यक्रम में व्यस्त. इसी दौरान एक नाबालिग स्टेज पर पहुंचा और मौका पाकर बैग उठाकर निकल गया था. देर रात जब बैग नहीं मिला तो गार्डन में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई. बाद में शादी की रिकॉर्डिंग देखने पर एक बच्चा बैग लेकर स्टेज से उतरता दिखाई दिया. गार्डन के सीसीटीवी कैमरों में भी वही नाबालिग बैग लेकर बाहर जाता नजर आया है. पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के प्रयास में जुटी है. साथ ही सांसी गैंग के संभावित कनेक्शन को भी ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों में जांच पड़ताल की जा रही है.

Next Post

‘2 हफ्ते की लीग से खिलाड़ी नहीं बनते’, बाईचुंग भूटिया ने फुटबॉल सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

Mon Mar 16 , 2026
भारतीय फुटबॉल के दिग्गज, पूर्व कप्तान, पद्यश्री व अर्जुन अवार्डी बाईचुंग भूटिया का मानना है कि भारत में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन मजबूत सिस्टम और संरचना की कमी के कारण खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जब तक जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय […]

You May Like

मनोरंजन