बैरसिया रोड पर पुलिस का चेकिंग अभियान: 3 बसों के फिटनेस रद्द, 2 अवैध डंपर जब्त

भोपाल। गुनगा थाना इलाके में पुलिस ने बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए भारी वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया. रविवार को पुलिस ने बसों और डम्परों की चैकिंग करते हुए 55 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की.

पुलिस के मुताबिक अत्यधिक सड़क दुर्घटना होने वाले स्थानों दुपाड़िया सीएनजी पेट्रोलपंप के सामने और ग्राम लालघाटी बैरसिया भोपाल मेन रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इस मौके पर एसडीएम बैरसिया आशुतोष शर्मा, एसडीओपी बैरसिया वैशाली कराहलिया, आरटीओ अधिकारी जितेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी उनि. कृष्णा ठाकुर, थाना प्रभारी बैरसिया वीरेन्द्र सेन हमराह स्टाफ के द्वारा बढ़ते सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए बसों और डम्परों की चैकिंग की गई. साथ ही एलपीजी के अवैध परिवहन की भी चैकिंग की गई. नियमो का उलंघन करने वालो के खिलाफ कुल 55 चालानी कार्यवाही की गई, जिसका समन शुल्क 94200 रूपये है, एवं तीन बसों के फिटनेस निरस्त की कार्यवाही की गई. साथ ही दो डम्परो के खिलाफ बिना रायल्टी कोपरा परिवहन किए जाने पर जब्ती कर मायनिंग अधिकारी के सुपुर्द की गई.

Next Post

सीएम डॉ यादव कल अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

Sun Mar 15 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा 16 मार्च को सुबह 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण सहित […]

You May Like