
भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के आस- पास मंगलवार को भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया. इस दौरान बहुत कम लोगों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो ने स्टेशन के पास की बिल्डिंग में हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल की. इसके तहत बिल्डिंग में आतंकियों के घुसने की स्थिति और उनसे सर्तकता का अभ्यास किया गया. इस माक ड्रिल से सुरक्षा एजेंसियों के जवानों के हौंसले का प्रदर्शन देखने को मिला.
जवानों ने खास अभ्यास के दौरान आतंकवादियों के चंगुल से बंधक बनाए गए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और ऐसी ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से कैसे लड़ा जाता है. इस तरह का अभ्यास दिखाया. एनएसजी कमांडो करीब एक माह से विशेष ट्रेनिंग का हिस्सा है. इसका फाइनल रिहार्सल मंगलवार को किया गया. इस मौके पर प्रदेश पुलिस काबम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड दल और कई सुरक्षा वाहन, एम्बुलेंस के साथ ही फायर ब्रिगेड का दल सर्तक मोड पर उपस्थित रहा. मॉक ड्रिल का मकसद यह रहा कि किसी भी आतंकी खतरे की स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो.
