अटेर पुल को लेकर विधायक हेमंत कटारे नाराज, कहा : पुल जल्द चालू कराएं

भिंड। जिले के अटेर विधायक हेमंत कटारे ने चंबल नदी पर बन रहे पुल के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने सेतु निर्माण विभाग को पुल को जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। साथ ही कनेरा उद्वहन सिंचाई योजना की प्रगति पर भी सवाल उठाते हुए अधिकारियों से तय समय-सीमा बताने को कहा।

अटेर के आईटीआई परिसर में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अटेर विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उन्होंने चंबल नदी पर निर्माणाधीन अटेर पुल के कार्य में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई।

विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुल का कार्य शीघ्र पूरा कर उसे आम जनता के लिए चालू कराया जाए। उन्होंने कनेरा उद्वहन सिंचाई योजना की प्रगति की भी समीक्षा की और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से परियोजना की स्पष्ट समय-सीमा तय करने को कहा। विधायक ने कहा कि सिंचाई परियोजना समय पर पूरी होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

बैठक में विधायक ने राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, ऊर्जा विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग और नगर परिषद फूप सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की।

Next Post

भिंड में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित, 40 हजार कनेक्शन पर असर

Sat Mar 14 , 2026
भिंड। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भिंड जिले में भी दिखाई देने रहा है। तेल कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दिए जाने से जिले में होटल, रेस्टोरेंट और छोटे-बड़े व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। जिले की सभी गैस एजेंसियों पर कमर्शियल सिलेंडर की […]

You May Like