किराना व्यापारी से किन्नर ने की मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

भोपाल। बजरिया थाना इलाके में एक किन्नर ने किराना दुकान में तोड़फोड़ करते हुए व्यापारी के साथ मारपीट कर दी. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी किन्नर को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार आरोपी किन्नर काजल बंबईया ने सिकंदरी सराय में किराना व्यापारी जैनपाल (55) की दुकान पर पहुंचा. काजल पर आरोप है कि फ्री का सामान नहीं मिलने पर दुकान के अंदर उत्पात मचाया. आरोप यह भी है कि किन्नर काजल उस दौरान शराब के नशें में भी रहा और उसने जैनपाल के साथ मारपीट भी की. पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. शंकरचार्य नगर रहवासी पीड़ित जैनपाल का आरोप है कि काजल ने उनसे फ्री में सामान लेने और दो हजार रुपए की मांग की. इस पर जैनपाल ने साफ मना कर दिया. इस बात से नाराज काजल ने दुकान के अंदर रखे सामान को तोड़ना शुरू कर दिया. जैनपाल ने जब इसका विरोध किया तो काजल ने उनके साथ हाथापाई कर दी. जैनपाल ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी काजल बंबईया को गिरफ्तार किया. बजरिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Next Post

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में किन्नर अखाड़ा की बड़ी बैठक, नए महामंडलेश्वरों का हुआ पट्टाभिषेक

Fri Mar 13 , 2026
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को भव्य और दिव्य स्वरूप देने की तैयारियों के बीच इंटरनेशनल किन्नर अखाड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के शिवांजलि गार्डन में आयोजित की गई। इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में किन्नर संत, महंत और श्रद्धालु शामिल हुए। बैठक के दौरान सिंहस्थ […]

You May Like