धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

इंदौर:जूनी इंदौर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार प्रधान आरक्षक चंद्रपाल सिंह की टीम ने 11 मार्च को जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे हरिजन कॉलोनी क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।

तलाशी लेने पर उसके पास से लोहे का धारदार चाकू मिला। पकड़े गए आरोपी की पहचान ईश्वर उर्फ ईशू तेजी (19) निवासी बीके हरिजन कॉलोनी के रूप में हुई है। जब्त चाकू की कुल लंबाई करीब 13 इंच बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

सूने घर से लैपटॉप, आभूषण व कार की चाबियां चोरी

Thu Mar 12 , 2026
इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लैपटॉप, आभूषण और कार की चाबियां चोरी कर लीं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मूल रूप से भिंड के झांसी मोहल्ला निवासी सोबरन सिंह कुशवाह […]

You May Like