83 वर्षीय महिला ने मृत्यु के बाद भी दिया जीवन का संदेश

इंदौर: टेलीफोन नगर क्षेत्र में रहने वाली 83 वर्षीय धार्मिक प्रवृत्ति की स्वर्गीय मंगला सहाने ने अपने जीवन के बाद भी समाज के लिए मिसाल कायम की. मंगलवार को उनके निधन के बाद परिवार की सहमति से उनका नेत्रदान, त्वचादान और देहदान कराया गया. परिजनों के इस निर्णय को समाज में सेवा और मानवता की प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है.दिवंगत के दामाद डॉ. प्रमोद बनसोड़ के अनुसार, मंगला सहाने ने जीवनकाल में ही जनवरी 2023 में महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर में देहदान का संकल्प पत्र भरकर अपना पंजीयन कराया था.

उनके निधन के बाद पुत्री जयश्री और डॉ. प्रमोद बनसोड़ ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्र, त्वचा और देहदान की प्रक्रिया पूरी कराई. जानकारी के मुताबिक उनका नेत्रदान एमके इंटरनेशनल आई बैंक में, त्वचादान चोइथराम स्किन बैंक में तथा देहदान शासकीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर को किया गया. अंतिम विदाई के समय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के तहत मध्यप्रदेश पुलिस ने दिवंगत को सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया.

शोधकार्य में मिलेगी मदद
विदाई कार्यक्रम में अमलतास मेडिकल कॉलेज की वाइस चांसलर और भोपाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. सलिल भार्गव सहित मुस्कान ग्रुप के सेवादार संदीपन आर्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र मार्को और उनकी टीम ने पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया. माना जा रहा है कि इस दान से जहां नेत्रहीनों को नई रोशनी मिलेगी, वहीं मेडिकल विद्यार्थियों के अध्ययन और शोध कार्य में भी महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी

Next Post

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

Thu Mar 12 , 2026
सीहोर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने एनआरएलएम के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय उत्पादक समूहों तथा सीएलएफ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समूहों के कार्यों की समीक्षा की व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. श्रीमती यादव ने बताया कि समूहों के बिजनेस प्लान के अनुसार आर्थिक […]

You May Like