ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में महिला के हत्यारे पर आरोप तय

कैनबरा, 20 जून (वार्ता) आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने तथा एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर गुरुवार को उस पर आरोप तय किये गये।

क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि उनकी टीम स्थानीय समयानुसार शाम करीब 04:30 बजे साउथ मैके में रॉब प्लेस पर गोलीबारी घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची, जहां उन्होंने एक महिला को मृत पाया और एक व्यक्ति को गैर-जानलेवा चोटें लगी हुई थीं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि साउथ मैके की एक महिला (34) दो बच्चों के साथ एक गाड़ी में बैठी हुई थी, उसी दौरान, उसके पास साउथ मैके का एक व्यक्ति (31) आया। उसने महिला पर गोली चलायी। एक व्यक्ति (66) महिला को बचाने आया, तो उसने उस पर भी गोली चला दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गया। गाड़ी में सवार बच्चे वहां से पैदल ही भाग निकले और दोनों सुरक्षित हैं।

पुलिस ने उसी शाम करीब 05:20 बजे सार्वजनिक सुरक्षा संरक्षण अधिनियम (पीएसपीए) के तहत आपातकाल लागू कर दिया। उसने हमलावर के पकड़े जाने तक स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी थी।

बाद में, हमलावर को हिल्टन स्ट्रीट के पास ब्रूस हाईवे के किनारे एक सर्विस स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बुधवार रात को ही पीएसपीए निरस्त कर दिया गया।

Next Post

तुर्की में जंगल की आग पर काबू पाया गया

Thu Jun 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email अंकारा, 20 जून (वार्ता) तुर्की के पश्चिमी प्रांत कनक्कले के जंगल में मंगलवार को लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। कृषि एवं वानिकी मंत्री इब्राहिम युमकली ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, “हमने पूरे […]

You May Like

मनोरंजन