बड़वानी, 06 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सीमा ग्रामीण थाना क्षेत्र में आज एक निजी यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के चलते 18 यात्री घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिजासन घाट पर एक यात्री बस के ब्रेक फेल हो जाने के चलते वह आगे जा रही ट्रक से टकरा गई। घटना के चलते 18 यात्री घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से शासकीय सिविल अस्पताल सेंधवा लाया गया। घटना के चलते आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग की एक तरफ की दो लेन अवरुद्ध हो गई ,जिन्हें कुछ देर बाद सुचारु कराया जा सका। यात्री बस इंदौर से शिर्डी जा रही थी।
You May Like
-
4 months ago
भारत ने बंगलादेश को सात विकेट से हराया
-
10 months ago
यादव कल अशोकनगर, छतरपुर प्रवास पर रहेंगे