बकाएदारों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

सतना : संपत्तिकर एवं अन्य संलग्र करों के बकाएदारों के विरुद्ध नगर निगम की संपत्तिकर शाखा के अमले द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई.राजस्व अधिकारी ननि युसुफ खान से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर में 3 बकाएदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. शहर के वार्ड क्र. 40 में गल्ला तिलहन व्यापारी संघ की संपत्ति व संलग्र करों की बकाया राशि 18 लाख 86 हजार 434 रु तक पहुंच चुकी है.

जिसे देखते हुए ननि के राजस्व अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर तालाबंदी की कार्रवाई की गई. वहीं राजस्व अमले की कार्रवाई होती देख वार्ड क्र. 38 के निवासी व महाराज पैलेस के भवन स्वामी शंकरदीन कुशवाहा द्वारा चेक के जरिए मौके पर ही 3 लाख रु की राशि जमा कराई गई. शुक्रवार को की गई कार्रवाई में राजस्व शाखा के रमेश कुमार मिश्रा, आशुतोष अवस्थी, चंद्रहास तिवारी सहित राजस्व व अतिक्रमण दस्ता मौजूद रहा. इसी कड़ी में निगमायुक्त शेर सिंह मीणा द्वारा नगर निगम क्षेत्र के सभी बकाएदारों से बकाया राशि को तत्काल जमा कर प्रतिकूल कार्रपवाई से बचने की अपील की गई.

Next Post

जन्मदिन पर टीआई ने जरूरतमंद दोपहिया चालकों को बांटे हेलमेट

Sat Mar 7 , 2026
जबलपुर: जिले में यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गढ़ा यातायात थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सराहनीय पहल करते हुए बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हेलमेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकों की […]

You May Like